Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: दलजीत कौर के बाद 'बिग बॉस 13' के घर से कोएना मित्रा की हुई छुट्टी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के शनिवार के एपिसोड में हमने देखा कि घर से दलजीत कौर को एलिमिनेट कर दिया जाता है. सलमान ने एपिसोड की शुरुआत में डबल एलिमिनेशन की बात कही थी और अब आज के एपिसोड में दूसरा एलिमिनेशन भी हो गया है.
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'बिग बॉस सीजन 13' के शनिवार एपिसोड में हमने देखा कि दलजीत कौर (Daljleet Kaur) घर से एलिमिनेट हो जाती हैं. सलमान खान ने घोषणा की थी कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर में डबल एलिमिनेशन होंगे जिसके तहत दलजीत घर से एविक्ट हो गईं. आज इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होना है. शो के आज के एपिसोड की हाइलाइट्स पर डालें एक नजर.
सलमान खान के आगे कंटेस्टेंट्स ने रखी अपनी अपनी शिकायतें
'बिग बॉस' के घर में सभी कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने अपनी शिकायतें रखते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) पर कमेंट करते हुए कहते हैं कि जूते उनके मुंह से ज्यादा खूबसूरत है जिसे लेकर सलमान उन्हें ठोकते हैं. वही कोएना मित्रा (Koena Mitra) कहती है कि 'बिग बॉस' के घर में जिस तरह से पर्सनल कमेंट किया जाता है ये उन्हें पसंद नहीं.
सुनील ग्रोवर-हर्ष लिंबाचिया के एक्ट से लोटपोट हुए घर के सदस्य
'बिग बॉस' के घर में एलिमिनेशन्स और झगड़े के चलते माहोल काफी गर्माया हुआ है. ऐसे में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiya) यहां सभी का जमकर मनोरंजन करते हैं. 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने के बाद सुनील और हर्ष अपने एक्ट से सभी को हंसाते हैं. वह यहां 'सनी लियोन की ऑर्केस्ट्रा' नाम से शो चलाकर लोगों को खूब हंसाते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दकी की हुई ग्रैंड एंट्री
'बिग बॉस' के घर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की एंट्री होती है. नवाज सलमान से मिलते हैं जिसके बाद वह घर में कंटेस्टेंट से भी मुलाकात करते हैं. घर में हर्ष और सुनील मिलकर नवाज को खूब परेशान करते हैं और सभी को इंटरटेन करते हैं. नवाज यहां अपनी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' (Motichoor Chaknachoor) का प्रमोशन करने आए थे.
कोएना मित्रा का 'साकी साकी डांस'
सुनील और हर्ष के आने से 'बिग बॉस' के घर में माहोल काफी मनोरंजन से भरा दिखाई देता है. सुनील के कहने पर कोएना मित्रा अपने हिट सॉन्ग 'साकी साकी' (Saki Saki) पर डांस भी करती हैं.
शो से एलिमिनेट हुईं कोएना मित्रा
जैसा कि बताया गया था बिग बॉस के घर में आज दूसरे एलिमिनेशन होना है, यहां कोएना मित्रा घर से बेघर हो जाती हैं. शहनाज कोएना को गले लगाती हैं तो वहीं पारस भावुक हो उठते हैं. वो सभी का शुक्रियादा करके घर से निकल जाती हैं.
'बिग बज टास्क' के लिए घर में हुई प्रियंक शर्मा की एंट्री
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा 'बिग बज टास्क' के लिए घर में एंट्री करते हैं. घरवालों को यहां अपना टारगेट चुनकर उनके चेहरे पर क्रॉस मार्क करना होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

