Bhojpuri Song: रितेश पांडे के नए गाने ‘आज जेल होई काल्ह बेल हुई’ ने किया धमाल, 4 दिन में 1 करोड़ से अधिक बार लोगों ने देखा
7 जुलाई को रिलीज हुआ रितेश पांडे का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है महज 4 दिन के भीतर ही इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार लोगों ने देख लिया है.
भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने गाने के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. रितेश पांडे का जब भी कोई नया गाना आता है दर्शक उस पर जमकर प्यार लुटाते हैं. फिर चाहे वी रोमांटिक हो इमोशनल हो या फिर दबंगई, रितेश हर अंदाज में छा जाते हैं. ऐसे में रितेश पांडे का एक और नया गाना धूम मचा रहा है इस गाने का नाम है आज जेल हुई काल्ह बेल हुई.
7 जुलाई को रिलीज हुआ रितेश पांडे का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है महज 4 दिन के भीतर ही इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार लोगों ने देख लिया है. गाने में रितेश पांडे एक रॉबिनहुड के किरदार में नजर आ रहे हैं. जो अपनी दबंगई दिखाकर लोगों से पैसे वसूलता है. लेकिन इसके साथ ही उसके पास एक बड़ा दिल है जिससे वह गरीबों की मदद भी करता है.
गाने में रितेश पांडे सीधा-सीधा यही कहने की कोशिश करते हैं कि अपने कामों के चलते आज ने भले ही जेल हो जाए लेकिन अपनी दबंगई पर वह कल बेल लेंगे और परसों से फिर वही खेल खेलेंगे. रितेश पांडे का यह अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है जिसके चलते यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है. इस गाने की बात करें तो इसे रितेश पांडे ने ही गाया है जबकि उसके लिरिक्स लिखे हैं मंजी मीत ने.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

