रानू मंडल के बाद हिमेश रेशमिया अब कुमार सानू की बेटी सेनन को करने जा रहे हैं लॉन्च, गाना सुन रह जाएंगे हैरान
हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की तरह ही सेनन से भी अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में एक गाना गवाया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट पालने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी. लेकिन रानू मंडल को असली मदद बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) से मिली. आलम ये है कि आज रानू मंडल की पहचान एक सेलेब्रिटी के तौर पर होती हैं. ऐसे में अब हिमेश रेशमिया एक और नए टैलेंट को मौका दे रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) की बेटी सेनन के (Shannon K) है. दरअसल सेनन के हॉलीवुड में एक जाना माना नाम है. उन्होंने अंग्रेजी में कई गाने गाए हैं. लेकिन अब बॉलीवुड में उन्हें लॉन्च करने का जिम्मा लिया है हिमेश रेशमिया ने.
हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की तरह ही सेनन से भी अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में एक गाना टिक टॉक गवाया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया खुद हिमेश रेशमिया ने शेयर किया है. जिसमें सेनन जहां अंग्रेजी में गा रही हैं वही हिमेश हिंदी में. देखिए वीडियो.
इससे पहले सेनन ने अपने पिता कुमार सानू के साथ मिलकर its magical नाम का गाना भी गा चुकी हैं. हालांकि वो ज्यादा चर्चा नहीं बटोर पाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि हिमेश रेशमिया की इस फिल्म के साथ जुड़ने से सेनन को बॉलीवुड में एक ठोस पहचान मिलेगी.
वैसे आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही कुमार सानू ने अपनी बेटी सेनन के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने सेनन उनकी सगी बेटी नहीं है बल्कि साल 2001 में गोद लिया था. लेकिन समाज के डर के चलते कभी इस बात का खुलासा नहीं किया. लेकिन अब आलम ये है कि हॉलीवुड में कुमार सानू को लोग सेनन की वजह से जानते हैं. इस बात को लेकर कुमार सानू अपनी बेटी पर काफी फक्र करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

