Fact Check: क्या NEET परीक्षा की वजह से PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट इंतजार? जानें इस दावे का सच
डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक खबर तेजी से प्रसारित हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. वायरल पोस्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के कारण अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया था.