साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. भारत सरकार की तरफ से हर मोर्चे पर चीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. बावजूद इसके बॉर्डर पर हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं. गलवान घाटी में चीन की तरफ से की गई नापाक हरकत के बाफ चीनी कंपनियों पर भारत की तरफ से एक्शन लिया गया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच चीन से बातचीत के लिए भारत तैयार हो गया है.
देश में कोविड-19 महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसी के साथ ही फर्जी खबरों का चलन भी तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया पर अक्सर केंद्र सरकार का हवाला देते हुए कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होती हैं. इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि समय-समय पर पीआईबी की तरफ से की जाती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट के जरिए दावा किया जा रहा है कि कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार स्कूल और कॉलेजों के सभी छात्रों को उनकी फीस भरने के लिए 11,000 रुपए दे रही है.
राशिफल 22 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. वृषभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
कोरोना संकट के बीच क्रिकेटप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि आईपीएल 2020 का आगाज हो चुका है. हालंकि कोविड-19 के चलते भारत की बजाय इस बार आईपीएल का आयोजन दुबई में किया गया है. अगर आप घर बैठे आईपीएल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बेहतरीन आप्शन हॉटस्टार है. बताना चाहते हैं कि यह एक पॉपुलर ऑनलाइन डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है.
किसानों से संबंधित बिल केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास करा लिया है. हालांकि इस बिल को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्षी दल सरकार को घेर रहा है. साथ ही इस बिल का विरोध जारी है. इसी बीच कांग्रेस सहित 15 दलों ने बिल का विरोध करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा हुआ है.
देश में किसान बिल को लेकर घमासान जारी है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस बिल को लेकर हमलावर है. बावजूद इसके लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी यह बिल पास हो चुका है. इससे पहले रविवार को राज्यसभा में विपक्ष ने हंगामा करते हुए उपसभापति का अनादर भी किया. इस लेकर सरकार अब हमलावर की भूमिका में नजर आ रही है.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन का भारत सहित पूरी दुनिया को इंतजार है. जब तक इसकी वैक्सीन बाजार में नहीं आती है तब तक कोविड-19 से छुटकारा मिलना मुश्किल है. कोरोना की वैक्सीन कुछ ही महीनों में मार्केट में आ सकती है. ऐसे में सरकार इसके वितरण को लेकर रणनीति बनाना बेहद जरूरी है.
भारतीय नौसेना ने एक ऐतिहासिक पहल की है. इसे लेकर हर तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि सब लेफ्टिनेंट कुमिदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को इंडियन नेवी के युद्धपोत के चालक दल के सदस्यों के रूप में तैनात किया गया है. भारतीय नौसेना का यह कदम कई मायनों में खास है क्योंकि इससे इंडियन नेवी में लैंगिक समानता का एक सीधा मैसेज जाएगा.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का चलन भी बड़ी तेजी से बढ़ा है. यही कारण है कि ऐसे फेक खबरों की पुष्टि समय-समय पर पीआईबी की तरफ से होती रहती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है.
आईपीएल 2020 में आज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने जा रहा है. इस मैच भी सभी क्रिकेट फैन्स की नजर टिकी हुई है. विराट कोहली जहां आरसीबी की कमान संभाल रहे हैं जबकि हैदराबाद की कप्तानी धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथों में है.
राशिफल 21 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी.
राशिफल 20 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है
राशिफल 19 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. वृषभ- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है.
देश में कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों बिल को लेकर घमासान जारी है, किसान इस बिल का लगातार विरोध कर रहे हैं. साथ ही पूरा विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र पर हमला बोला है. अखिलेश ने इस बिल को किसान विरोधी बताया है. साथ ही कहा कि यह बिल लाकर किसानों से सरकार ने धोखा दिया है.
किसान बिल को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है. विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही है. इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के किसानों में बहुत गुस्सा इस बिल के खिलाफ है. बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस बिल को लेकर केंद्र पर हमला बोला है.
देश की राजनीति किसान बिल को लेकर शुरू है. इस बिल को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार आमने-सामने तो पहले से ही हैं. लेकिन अब उसके सहयोगी भी किसान बिल को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं.जिसमें शिरोमणि अकाली दल का समावेश है. कांग्रेस इस मसले को लेकर पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा से इस बिल का पास होना यह दर्शाता है कि किसान और मोदी सरकार के बीच दुरी है.
मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल का विरोध लगातार विपक्ष कर रहा है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल इस बिल को लेकर केंद्र को कटघरे में खड़े कर रहे हैं. दूसरी तरफ किसान बिल को लेकर एनडीए में फुट दिखाई पड़ रही है. केंद्र में बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने सीधा मोर्चा खोला हुआ है. इसके तहत कैबिनेट मंत्रिमंडल से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने बिल के विरोध में इस्तीफा दे दिया है.
राशिफल 18 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. वृषभ- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी.
बिहार में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बनाम जेडीयू-बीजेपी के बीच है. बेरोजगारी, कोरोना, बाढ़ सहित तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. लेकिन इसी बीच यहां सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल आरजेडी विधायक अरुण यादव ने एक विवादित बयान देकर विरोधियों को मौका दे दिया है.