IndiGo Airlines Passenger Punches Pilot For Flight Delay: इंडिगो एयरलाइंस के पायलट पर हमला करने वाला आरोपी जमानत पर रिहा, गोवा जा रहा था हनीमून के लिए
उड़ान में 13 घंटे की देरी के बाद इंडिगो एयरलाइंस के पायलट पर हमला करने वाले 28 वर्षीय साहिल कटारिया को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी निवासी कटारिया एक स्टेशनरी और खिलौने की दुकान चलाते हैं और रविवार को जब यह घटना हुई, तब वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए गोवा जा रहे थे.