देश

Uttarakhand: मल्लिकार्जुन खड़गे का पहला उत्तराखंड दौरा, देहरादून में करेंगे जनसभा

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे. देहरादून में उनकी एक जन सभा भी आयोजित की जाएगी.

Uttarakhand: मल्लिकार्जुन खड़गे का पहला उत्तराखंड दौरा, देहरादून में करेंगे जनसभा
Mallikarjun Kharge | Photo; ANI

देहरादून, 16 जनवरी : कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे. देहरादून में उनकी एक जन सभा भी आयोजित की जाएगी.

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा की. आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई. यह भी पढ़ें : Gwalior Shocker: ग्वालियर में नौकरी के बदले आबरू की मांग करने वाला भोपाल से गिरफ्तार

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, सुमित हृदयेश, मदन विष्ट समेत अन्य विधायक की मौजूद रहे. कुमारी शैलजा ने कहा कि आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).