पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल हाईवे बनाया है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि मैं भारत के एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं और आपको बता दूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र का हर युवा कर्मचारी नहीं, बल्कि नियोक्ता बनना चाहता है. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आईएमसी 2025 नेशनल बिल्डर्स समिट में कहा, "मेरे निर्वाचन क्षेत्र के हर युवा में नए कौशल सीखने, नई क्षमताएं सीखने और उन्हें न केवल खुद को आगे बढ़ाने के लिए, बल्कि अपने समुदायों और अपने क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए भी अपनाने की ललक है.