Thyroid Problems: थायरॉइड की समस्या से कैसे मिलेगी निजात, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से समझ लें
आजकल थायरॉइड एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जो कई लोगों को प्रभावित कर रही है. आधुनिक चिकित्सा इसे हार्मोनल असंतुलन मानती है, वहीं आयुर्वेद इसे शरीर के गहरे असंतुलन का संकेत मानता है. आयुर्वेद में थायरॉइड को 'अग्नि दोष', 'धातु विकृति' और 'त्रिदोष असंतुलन' के रूप में देखा जाता है, जिसमें वात, पित्त और कफ दोषों की अहम भूमिका होती है.