Prashant Kishor : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर निशाना कहा ' जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी से ऊपर उठ कर राजनीति नहीं कर सकते
पटना : जनसुराज यात्रा के जरिए बिहार की राजनीति में पैर जमाने की कोशिश में जुटे चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि राजद जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी से ऊपर उठ कर राजनीति नहीं कर सकता. ये चार बिंदु राजद के कैरेक्टर में है.