देश

Bihar Shocker: बिहार के बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया. शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है.

Bihar Shocker: बिहार के बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद
(Photo : X)

गोपालगंज, 24 फरवरी : बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया. शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है.

पुलिस के मुताबिक, हथुआ- मीरगंज रोड स्थित हीरा सिनेमा हॉल है काफी दिनों से बंद पड़ा हैं. कई दिनों से यहां से दुर्गंध निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब यहां पहुंची तो एक शव बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली में झपटमारों ने चाकू गोदकर की एक शख्स की हत्या

हथुआ के पुलिस उपाधीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया गया है. शव युवक का प्रतीत हो रहा है. यह देखने से काफी पुराना प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा आसपास के थानों को शव की पहचान के लिए सूचना दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).