CM Himanta Biswa Sarma: विधानसभा में गुस्से से लाल हुए हिमंता विपक्ष पर बरसे कहा ' जब तक मैं जिंदा हूं, असम में छोटी बच्चियों का विवाह नहीं होने दूंगा
नई दिल्ली: असम विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का गुस्सा देखने को मिला. विधानसभा में मुस्लिम मैरिज एंड डाइवोर्स एक्ट 1935 के खत्म किए जाने पर सवाल उठा रही कांग्रेस के नेताओं को उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा गुस्से से लाल नजर आ रहे थे. उन्होंने सदन में कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, असम में छोटी बच्चियों का विवाह नहीं होने दूंगा.