गर्मी शुरू होते ही जल संकट में Bundelkhand,प्रशासन ने Tube well की Mining पर लगाईं रोक
भोपाल: बुंदेलखंड वह इलाका है जिसकी पहचान सूखा, पेयजल संकट, पलायन और बेरोजगारी के चलते रही है. हालातों में बदलाव लाने की लंबे अरसे से कोशिश चल रही है, मगर गर्मी में यहां जल संकट आम बात है. इस बार भी जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है. यही कारण है कि छतरपुर जिला प्रशासन ने नलकूप खनन पर रोक लगाने के साथ इसे जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र भी घोषित कर दिया है.