VIDEO: अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर भावुक हुए श्रद्धालु, PM मोदी की तारीफ में कही ये बात
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर अयोध्या में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान राम के दर्शन कर अपनी खुशी व्यक्त की. रामनगरी को फूलों से सजाया गया है और वार्षिक उत्सव का आयोजन 13 जनवरी तक चलेगा. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.