Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बिहार के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को बिहार के गंगा और गंडक सहित विभिन्न नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे. पटना, बक्सर, बेगूसराय, मुंगेर के गंगा घाटों पर बुधवार को लोग गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना करते नजर आए.