बिहार में एएसआई की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव, कहा - 'यहां आम आदमी नहीं, माफिया सुरक्षित'
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को मुंगेर में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार की हत्या के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में "आम आदमी नहीं माफिया, अपराधी सुरक्षित हैं", क्योंकि उन्हें संरक्षण दिया जाता है.