अर्जुन कपूर: नई पीढ़ी के युवा स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं
अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि आज के युवा स्वच्छता को लेकर काफी जागरूक हैं. एनडीटीवी-डेटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया क्लीनाथॉन 2018 के पांचवें संस्करण में अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रचार के सिलसिले में परिणीति चोपड़ा, विपुल अमृतलाल शाह और अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे अर्जुन ने संवाददाताओं को संबोधित किया.