बॉलीवुड

प्रियंका और दीपिका को पछाड़कर इलियाना डीक्रूज बनीं इंटरनेट की मोस्ट सेंसेशनल सेलेब्रिटी

इलियाना डीक्रूज की पॉपुलैरिटी अब इंटरनेट पर बढ़ती हुई नजर आ रही है

प्रियंका और दीपिका को पछाड़कर इलियाना डीक्रूज बनीं इंटरनेट की मोस्ट सेंसेशनल सेलेब्रिटी
इलियाना डीक्रूज (Photo Credit: Instagram)

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भारतीय साइबर स्पेस के 'मोस्ट सेंसेशनल सिलेब्रिटी' की सूची में कमेडियन कपिल शर्मा को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई हैं. मैकेफी 'मोस्ट सेंसेशनल सिलेब्रिटी' सर्वे के बारहवें संस्करण के मुताबिक, हैकर्स इलियाना के नाम से यूजर्स को वाइरस वाली वेबसाइट्स की तरफ आकर्षित करते हैं.

इलियाना के बाद इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, तब्बू, कृति सैनन, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और परिणीति चोपड़ा के नाम शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

Chillin’ 📸 @andrewkneebonephotography ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

मैकेफी के प्रबंध निदेशक और इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष वेंकट कृष्णापुर ने कहा, "आज के युग में, मनोरंजन उद्योग और हस्तियां पहले से कहीं अधिक बड़ी हो चुकी हैं. वफादार प्रशंसक हर समय उद्योग जगत से जुड़े समाचारों से अपडेट रहना चाहते हैं और कनेक्टेड डिवाइसेस की मदद से फॉलोअर्स के लिए अपने पसंदीदा सितारों की जानकारी प्राप्त करना सहज हुआ है."

इलियाना आगामी तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में दिखेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).