बिहार: खेत में पटवन विवाद को लेकर चली गोली, महिला सहित 2 की मौत
बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी पटवन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई.
नवादा: बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी पटवन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम खैरा गांव में तालाब से खेत में पानी पटाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. इसी बीच एक गुट ने गोलीबारी कर दी. गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.
अकबरपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को इंदू देवी और प्रभु राजवंशी की मौत हो गई. इस घटना में घायल एक अन्य महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

