अमेरिकी सिंगर पिंक ने कहा- अब सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर नहीं करूंगी पोस्ट
गायिका पिंक (Pink) ने यह निर्णय लिया है कि अब वह अपने परिवार के निजी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगी. पिपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 'द एलेन डेजेनेरस शो' में 39 वर्षीय इस सिंगर ने कहा कि वह आगे से अपनी सात साल की बेटी विलो सेज और अपने 2 साल के बेटे जेमसन मून की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करेंगी.