लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा- मतदान आतंकवादियों के आईईडी से अधिक ताकतवर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि लोगों को भारी संख्या में मतदान करना चाहिए क्योंकि वोटर आईडी आतंकवादियों के आईईडी से अधिक ताकतवर है...
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि लोगों को भारी संख्या में मतदान करना चाहिए क्योंकि वोटर आईडी आतंकवादियों के आईईडी से अधिक ताकतवर है. मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में मोदी ने कहा, "आतंकवादियों का हथियार आईईडी है, जबकि लोकतंत्र की ताकत वोटर आईडी है. मेरा मानना है कि वोटर आईडी, आईईडी से कहीं ज्यादा ताकतवर है. वोटर आईडी की महत्ता को समझें और बड़ी संख्या में मतदान करें."
मोदी ने देश की जनता को समझदार और बुद्धिमान मानते हुए कहा, "उन्हें अच्छे और बुरे के बीच का फर्क पता है." उन्होंने कहा कि मतदान करने के बाद वैसा ही महसूस होता है, जैसा कुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद होता है.
मोदी ने अहमदाबाद के रानिप क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया, जो गुजरात के गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इस निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं, जहां से पहले लालकृष्ण आडवाणी उम्मीदवार हुआ करते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

