देश

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

महाराष्ट्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) - शिव सेना और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच है...

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
वोट (Photo Credit- Pixabay)

मुंबई:  महाराष्ट्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.

जलगांव, रवर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता आज शिवसेना के केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे-पाटिल सहित कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेंगे.

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) - शिव सेना और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच है. इसके अलावा वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) दलित-मुस्लिममोर्चा में प्रकाश अंबेडकर की भारिपा बहुजन महासंघ और ओवैसी भाइयों के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और कुछ स्थानीय / क्षेत्रीय दल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक सहित दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी

शुरुआती मतदाताओं में दानवे-पाटिल, एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने परिवार के साथ और बॉलीवुड अभिनेता अमोल पालेकर और उनके परिवार और अन्य लोग रहे.

पुणे, सतारा, अहमदनगर, सांगली, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और अन्य स्थानों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. इन 14 सीटों में से नौ भाजपा-शिवसेना के पास हैं, जबकि चार राकांपा के पास हैं और एक शेतकारी स्वाभिमानी संघटना (एसएसएस) के पास है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).