Petrol and Diesel Price 3rd July: पेट्रोल और डीजल की महंगाई पर छह दिन बाद लगा ब्रेक, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला एक बार फिर थम गया है. दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 70.51 रुपये, 72.75 रुपये, 76.15 रुपये और 73.19 रुपये प्रति लीटर रहे. डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 64.33 रुपये, 66.23 रुपये, 67.40 रुपये और 67.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.