यूपी: 44 साल का पिता एक दशक से बड़ी बेटी को बना रहा था अपनी हवस का शिकार, मां करती थी मदद- दूसरी बेटी पर थी नजर ?
44 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ अपनी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने और उनका यौन शोषण के आरोप में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुएल ऑफेन्सेज'(पोक्सो) एक्ट, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वह फरार है और 42 वर्षीय मां को अपराध को बढ़ावा देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. दोनों बेटियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए. बड़ी बेटी ने एक एनजीओ से संपर्क किया, जिसने पुलिस की मदद से लड़कियों को उनके घर से छुड़ाया