पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के ससुर की छत से गिरकर हुई मौत
पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार के सुसर का निधन हो गया. वह यहां स्थिति अपने तीन मंजिला मकान से गिर गए थे. पड़ोसियों ने उन्हें जमीन पर गिरा हुआ पाया. क्रिकेटर ने कहा कि छत पर पानी भरा होने के कारण फिसलन थी जिसके चलते उनके ससुर गिर गए. पोस्ट मार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को दे दिया गया है.
मेरठ : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) के सुसर का निधन हो गया. वह यहां स्थित अपने तीन मंजिला मकान से गिर गए थे. यह हादसा रविवार को शेखपुरा में हुआ. पड़ोसियों ने उन्हें जमीन पर गिरा हुआ पाया और फिर परिवार को इसके बारे में अवगत कराया.
पहले कहा जा रहा था कि उन्हें छलांग लगाई थी लेकिन बाद में घर वालों ने बताया कि वह गलती से गिर गए थे. पास में ही मुल्ताननगर में रहने वाले प्रवीण कुमार सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे. क्रिकेटर ने कहा कि छत पर पानी भरा होने के कारण फिसलन थी जिसके चलते उनके ससुर गिर गए.
यह भी पढ़ें : विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल हुए पूरे, भारतीय कप्तान ने ट्विटर पर शेयर किया खास मैसेज
मेरठ के पुलिस अधिक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने कहा, "परिवार वालों ने कहा है कि अनिल कुमार छत पर पुदिने की पत्तियां तोड़ने गए थे और तभी यह हादसा हो गया." पोस्ट मार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को दे दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

