कोरोना से जंग जारी: प्रवासियों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा-हम लोगों को निराश नहीं होने देंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवासी संकट के बीच अपने घर पहुंचने की चाह में पैदल चलने वाले प्रवासियों के समर्थन में फिर आवाज उठाई है. वहीं, उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवासी लोगों की मदद करने की अपील की है. राहुल ने ट्वीट किया, "अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम आपको निराश नहीं करेंगे। हम आपकी आवाज उठाएंगे ताकि सरकार सुने क्योंकि यह देश की साधारण जनता नहीं, ये देश का स्वाभिमान है..हम आपको नीचा नहीं देखने देंगे."