बॉलीवुड

सारा अली खान ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने की बात पर लगाई मोहर

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि ऋतिक महिलाओं के बीच कितने लोकप्रिय हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री सारा अली खान ने भी स्वीकार किया कि वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगी. इसके अलावा, सारा ने कहा कि ऋतिक रोशन के साथ काम करने में उन्हें खुशी होगी. अन्य अभिनेताओं से प्रेरित होने और उनकी खूबियों से सीखने और उन्हें आत्मसात करना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है.

सारा अली खान ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने की बात पर लगाई मोहर
अभिनेत्री सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 14 मई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कई प्रमुख किरदारों के चित्रण के साथ बॉलीवुड के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक बन गए हैं, जिन्होंने अपनी हर भूमिका को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया है. हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि ऋतिक महिलाओं के बीच कितने लोकप्रिय हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी स्वीकार किया कि वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगी.

अपनी पहली फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) से ही सारा ने एक अभिनेत्री के रूप में खुद की क्षमता का प्रदर्शन किया है. वह अपनी फिल्मों व सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने मजेदार पोस्ट के चलते अकसर सूर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन पर अपने विचार साझा करते हुए बताया कि वह उन्हें प्रेरित करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Control your mind & free your spirit 🧠💞 #stayhome #staysafe #staypositive 🌞🤗🍑💥

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

यह भी पढ़ें: Mother’s Day 2020: सारा अली खान ने अपने जन्म के समय की फोटो को किया शेयर, खूबसूरत पोस्ट जीत लेगी आपका दिल

सारा ने साझा किया, "मुझे उनका काम पसंद है. अगर आप मुझे 'जोधा अकबर' और 'धूम 2' के बीच किसी एक का चयन करने के लिए कहेंगे, तो मैं नहीं कर सकती. ऋतिक सर मेरे लिए कुछ ऐसे ही हैं. मुझे लगता है कि 'धूम 2' की तरह वह अद्भुत है."

इसके अलावा, सारा ने कहा कि ऋतिक रोशन के साथ काम करने में उन्हें खुशी होगी. अपने बचपन के क्रश के बारे में बात करते हुए सारा ने खुलासा किया कि 'धूम 2' में ऋतिक का किरदार उनके बचपन का क्रश रहा है.

अन्य अभिनेताओं से प्रेरित होने और उनकी खूबियों से सीखने और उन्हें आत्मसात करना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है. ऐसे में, दोनों को एक फिल्म में एक साथ काम करता देखना कितना मजेदार होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).