World COVID-19 Tracker: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार
दुनियाभर में COVID - 19 के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 70 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 891,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के 'सेंटर फॉर सिस्टम्स ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग' (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 27,002,224 रही और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 882,053 हो गई.