Canada Coronavirus Cases: कनाडा में कोरोनावायरस के मामलों में रोजाना 25 फीसदी की वृद्धि
पिछले हफ्ते कनाडा में COVID-19 के औसतन रोजाना 545 मामले सामने आए जो कि पहले के सप्ताह से करीब 25 फीसदी ज्यादा है. कनाडा के चीफ पब्लिक हेल्थ ऑफिसर थेरेसा टेम ने ये जानकारी दी. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछले हफ्ते कनाडा में कुल 3,955 लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए जबकि इसी दौरान 28 लोगों की मौत हुई है.
ओटावा, 8 सितम्बर : पिछले हफ्ते कनाडा में COVID-19 के औसतन रोजाना 545 मामले सामने आए जो कि पहले के सप्ताह से करीब 25 फीसदी ज्यादा है. कनाडा के चीफ पब्लिक हेल्थ ऑफिसर थेरेसा टेम ने ये जानकारी दी. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछले हफ्ते कनाडा में कुल 3,955 लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए जबकि इसी दौरान 28 लोगों की मौत हुई है.
थेरेसा टेम ने एक बयान में कहा कि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी चिता का विषय है.
टेम ने कहा कि सर्दी का मौसम आते ही लोगों को और सावधान रहने की और स्वास्थ्य से जुड़े दिशा निर्देशों का पालन करने की जरूरत है.
टैम ने लोगों को याद दिलाया कि वो अपना निजी स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वायरस के फैलाव को रोकने में सरकार की सहायता क रें. लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद आकलन करें और अपने परिवार को भी इससे बचाने में मदद करें.
बता दें कि कनाडा में अब तक कोरोना वायरस से 131,895 लोग संक्रमित हो चुके हैं और यहां 9,145 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

