Motorola E7 Launch in India: मोटोरोला ने अपने नए सीरीज वाले मोटो E7 को भारत में किया लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
लेनोवो के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने बुधवार को भारत में एक नए स्मार्टफोन मोटो ई7 को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन को 30 सितंबर को दोपहर बारह बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके दो कलर वेरिएंट हैं, मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज.