KKR vs MI 5th IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया
अबू धाबी: मुंबई इंडयिंस ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी
अबू धाबी: मुंबई इंडयिंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 49 रनों से हरा दिया. शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी. कोलकाता के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने 30 और नीतीश राणा ने 24 रन बनाए.
आखिरी में पैट कमिंस ने 12 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, जेम्स पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिए. यह भी पढ़े: KKR vs MI, IPL 2020 Live Cricket Streaming: कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव
मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और चार छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. कोलकाता के लिए शिवम मावी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

