Bird Flu: बर्ड फ्लू को देखते हुए राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए निर्देश
केंद्र सरकार बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर नजर राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से जलाशयों, पक्षियों के बाजार, चिड़ियाखाना और पोल्ट्री फार्मो की निगरानी बढ़ाने और पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया गया.