Indonesia Plane Crash: इंडोनेशिया विमान हादसा, पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
इंडोनेशिया में एक विमान दुर्घटना में 60 से अधिक लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है.
Indonesia Plane Crash: इंडोनेशिया में एक विमान दुर्घटना में 60 से अधिक लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, "इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. भारत दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है.
जकार्ता हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, 50 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर इंडोनेशियाई बजट एयरलाइन का बोइंग 737-500 विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह भी पढ़े: Indonesian Plane Crash: जकार्ता के समुद्र में क्रैश हुआ इंडोनेशियाई विमान, 60 से ज्यादा लोग थे सवार
पश्चिम कालीमंतन प्रांत में राजधानी जकार्ता से पोंटियानक शहर के लिए उड़ान भरने वाला विमान, जकार्ता के उत्तर में Mजिले के जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

