केजरीवाल सरकार का एतिहासिक कदम, अब Google पर मिल सकेगी दिल्ली की DTC और कलस्टर बसों की लोकेशन
दिल्ली में अब गूगल पर दिल्ली की डीटीसी और कलस्टर बसों की लोकेशन मिल सकेगी। उपयोगकर्ता को गूगल प्लेटफॉर्म पर बसों के वास्तविक समय में मार्ग, सभी बस स्टॉप, आगमन और प्रस्थान का समय प्रदर्शित होगा. दिल्ली सरकार ने एक एतिहासिक कदम उठाते हुए बसों की प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए गूगल एप्स के साथ सार्वजनिक ट्रांजिट सिस्टम को जोड़ दिया है. इस पहल से ही यह संभव हो सका है.