Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की हाई सिक्योरिटी जेल से 18 मोबाइल फोन बरामद
जम्मू-कश्मीर की एक उच्च सुरक्षा जेल के अंदर से पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकवादियों द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े नेटवर्क का खुफिया एजेंसियों ने भंडाफोड़ किया है, जिसके दौरान जेल की बैरक से 18 मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, 13 सिम कार्ड, चार्जर, एक्सेसरीज आदि बरामद किए गए हैं.