विदेश

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के 18.88 करोड़ मामले

पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.88 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40.6 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं और टीकाकरण 3.53 अरब से ज्यादा हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के 18.88 करोड़ मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

वाशिंगटन, 16 जुलाई : पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.88 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40.6 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं और टीकाकरण 3.53 अरब से ज्यादा हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं. शुक्रवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 188,843,580, 4,065,528 और 3,532,172,020 है.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,973,919 और 608,384 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 30,987,880 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. यह भी पढ़ें : कोरोना को लेकर राहतभरी खबर, पॉजिटिविटी रेट लगातार 25 दिनों से 3% से कम, रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 फीसदी तक पहुंचा

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,262,518), फ्रांस (5,895,437), रूस (5,810,335), तुर्की (5,507,455), यूके (5,300,971), अर्जेंटीना (4,719,952), कोलंबिया (4,583,442), इटली (4,278,319) , स्पेन (4,069,162), जर्मनी (3,748,379) और ईरान (3,464,055)हैं. कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 538,942 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (411,989), मैक्सिको (235,507), पेरू (194,752), रूस (143,657), यूके (128,862), इटली (127,840), फ्रांस (111,619), कोलंबिया (114,833) और अर्जेंटीना (100,695) देशों में मौत का आंकड़ा 100,000 से ज्यादा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).