देश

NEET Exams 2021: पहली बार 13 भाषाओं में होगी नीट परीक्षा, कुवैत में भी खोला गया सेंटर

12 सितंबर को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानि नीट पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 13 भाषाओं में होगी. इसमें पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गये हैं.

NEET Exams 2021: पहली बार 13 भाषाओं में होगी नीट परीक्षा, कुवैत में भी खोला गया सेंटर
NEET 2021 (File Image)

12 सितंबर को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानि नीट पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 13 भाषाओं में होगी. इसमें पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गये हैं. इसके साथ ही मध्य पूर्व में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए कुवैत में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए पहली बार नया परीक्षा केंद्र खोला गया है.

पंजाबी और मलयालम भाषा भी जोड़ी गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “एनईईटी (यूजी) 2021 के लिए पंजीकरण 13 जुलाई शाम 5 बजे से http://ntaneet.nic.in पर शुरू हो गया है. मध्य पूर्व में भारतीय छात्र समुदाय की सुविधा के लिए नीट (यूजी) परीक्षा के इतिहास में पहली बार कुवैत में एक परीक्षा केंद्र खोला गया है.” केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “एनईईटी (यूजी) 2021 पहली बार जोड़ी गई पंजाबी और मलयालम सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “अब यह परीक्षा हिंदी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी में होगी.” 12 सितंबर को होगी नीट की परीक्षा बता दें कि शिक्षा मंत्री प्रधान ने सोमवार को घोषणा की थी कि देश भर के मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए 12 सितंबर को नीट- 2021 आयोजित की जाएगी. उल्लेखनीय है कि पहले यह परीक्षा एक अगस्त को होने वाली थी. 198 शहरों में आयोजित होगी नीट स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के लिए नीट को पास करना आवश्यक है. हर साल कम से कम 14 लाख छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं. कोरोना के मद्देनजर 155 के बजाय परीक्षा अब 198 शहरों में आयोजित होगी. इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले साल के 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी. पिछले साल नीट 13 सितंबर को आयोजित हुई थी. इसमें कुल 13.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और उनमें से 7,71,500 ने क्वालीफाई किया था.

क्या है रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया

इस वर्ष स्टूडेंट्स को दो चरणों में आवेदन पत्र भरना होगा. पहले चरण में परीक्षार्थी की बेसिक सूचना, शैक्षणिक योग्यता, पता इत्यादि जानकारी देना है. दूसरे चरण के आवेदन पत्र भरने की तिथि बाद में जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स को दो फोटो एक पासपोर्ट साइज व एक पोस्टकार्ड साइज, जिसमें चेहरा 80 प्रतिशत तक दिखाई देना चाहिए. फोटो में मास्क नहीं पहनना है तथा चेहरा स्पष्ट सामने की तरफ देखते हुए होना चाहिए. रंगीन चश्मा एवं टोपी वाले फोटो मान्य नहीं होंगे. बाएं हाथ के अंगूठे के निशान तथा हस्ताक्षर भी प्रथम चरण में अपलोड करने होंगे. यह भी पढ़ें : NEET (UG) 2021 Exam Date Announced: देशभर में 12 सितंबर को आयोजित होगी नीट की परीक्षा, कल शाम 5 बजे से शुरू होंगे आवेदन

एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन 13 जुलाई से 6 अगस्त रात तक लिए जाएंगे. फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक होगी. 8 से 12 अगस्त के मध्य आवेदन पत्र में करेक्शन किए जा सकेंगे. परीक्षा केन्द्रों की घोषणा 20 अगस्त को की जाएगी. एनटीए वेबसाइट पर प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे. परीक्षा 12 सितंबर को तीन घंटे की दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगी. यह परीक्षा देश के 198 शहरों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 16 से 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने की संभावना है. नीट में चयनित होने पर एमबीबीएस की करीब 84 हजार, बीडीएस की 28 हजार के साथ अन्य कोर्सेज की करीब डेढ़ लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा.

पेपर पैटर्न में मामूली बदलाव

इस वर्ष नीट-यूजी 2021 के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इसके चारों विषयों के सेक्शन ए में 35 प्रश्न तथा सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे. फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी के 200 प्रश्नों का होगा, जिसमें से सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से कोई 10 करने होंगे. ऐसे में विद्यार्थी को 200 में से 180 प्रश्न हल करने होंगे. पेपर 720 अंकों का होगा. प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है तथा गलत प्रश्न होने पर 1 अंक का ऋणात्मक मूल्यांकन होगा. गत वर्ष की परीक्षा में सेक्शन ए व बी का विभाजन नहीं था. कुल 180 प्रश्न दिए जाते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).