COVID-19: संक्रमण के पहले हफ्ते में 5 से ज्यादा लक्षण लंबे कोविड का खतरा
एक नए अध्ययन के अनुसार, संक्रमण के पहले सप्ताह में कोविड के पांच से अधिक लक्षणों की उपस्थिति लंबे कोविड के विकास से महत्वपूर्ण रूप से जुड़ी हुई हैं, चाहे वह किसी भी उम्र या लिंग में हो. अध्ययन के लिए, बमिर्ंघम विश्वविद्यालय के शोधकतार्ओं ने एक समीक्षा की जिसमें थकान, सांस की तकलीफ, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, सीने में दर्द, बदली हुई गंध, दस्त और बदले स्वाद जैसे लंबे कोविड लक्षणों की जांच की गई.