Bihar Flood: बिहार के 15 जिलों की 20 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित, 7 की मौत
विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पटना के अलावा वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, मुजफरपुर, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर और समस्तीपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की आठ और एसडीआरएफ की नौ टीमों को लगाया गया है.