Nawazuddin Siddiqui को दुबई में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया
दुबई में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. नवाजुद्दीन ने 'तलाश', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर', 'मॉम', 'बजरंगी भाईजान', 'देख इंडियन सर्कस', 'द लंचबॉक्स', 'फोटोग्राफ' और 'मंटो' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपना नाम बनाया है.