19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 दिसंबर को राज्य की राजधानी पणजी में पुर्तगाली शासन से राज्य की आजादी के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि तटीय राज्य को 19 दिसंबर, 1961 को औपनिवेशिक पुर्तगाली शासन के 451 वर्षों से मुक्त किया गया था और अगले साल के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, भाजपा सरकार ने एक भव्य समारोह 'गोवा एटदरेट 60' की योजना बनाई है.