IPL 2022: RCB ने KKR को 128 रनों पर किया ढेर, हसरंगा ने लिए 4 विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर के रूप में झटका लगा, जब वह 10 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन सिराज ने केकेआर को दूसरा झटका दिया, क्योंकि रहाणे (9) को कैच आउट कराया.