IPL 2022, MI vs PBKS: पंजाब ने मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया, मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने लगाया अर्धशतक
तीसरे नंबर पर आए जॉनी बेयरस्टो ने धवन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवरों के बाद 100 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान, धवन ने भी 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, बेयरस्टो (12) उनादकट की गेंद पर बोल्ड हो गए, जिससे पंजाब का स्कोर 14 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गया.