भारत में बिजली की मांग 'पीक आवर' में 207,111 मेगावाट के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची
पूरे भारत में भीषण गर्मी के बीच, देश में बिजली की 'पीक आवर' में मांग शुक्रवार को 207,111 मेगावाट के सबसे ऊंचे स्तर को छू गई. यह बात बिजली मंत्रालय ने कही. मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज सुबह 14:50 बजे पूरे भारत में अधिकतम मांग 207111 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.