IPL 2022, DC vs KKR: नीतीश राणा ने जड़ा शानदार अर्धशतक, केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 147 रन का लक्ष्य
दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवर के बाद 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 14 ओवर में कुलदीप ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर कोलकाता की कमर दो दी. इस दौरान, उन्होंने कप्तान श्रेयस (चार चौके की मदद से 37 गेंदों में 42 रन) को पवेलियन भेजा, इसके बाद, आंद्र रसेल को बिना खाता खोले चलता किया.
मुंबई: नीतीश राणा (Nitish Rana) (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (42) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 147 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य दिया. कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए. टीम की ओर से राणा और रिंकू ने 35 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की. दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने चार विकेट झटके. वहीं, मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल (Axar Patel) और चेतन साकरिया (Chetan Sakariya) ने एक-एक विकेट लिया. IPL 2022, DC vs KKR: नितीश राणा ने खेली आतिशी पारी, केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 147 रनों का लक्ष्य
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने 35 रनों के भीतर ही चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए. इस दौरान, एरोन फिंच (3), वेंकटेश अय्यर (6), बाबा इंद्रजीत (6) और सुनील नरेन (0) बिना कमाल दिखाए पवेलियन लौट गए. इसके बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा पारी को संभालने का काम किया.
दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवर के बाद 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 14 ओवर में कुलदीप ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर कोलकाता की कमर दो दी. इस दौरान, उन्होंने कप्तान श्रेयस (चार चौके की मदद से 37 गेंदों में 42 रन) को पवेलियन भेजा, इसके बाद, आंद्र रसेल को बिना खाता खोले चलता किया. जिससे श्रेयस और राणा के बीच 34 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया.
वहीं, कोलकाता ने 86 रनों पर ही छह विकेट खो दिए. इसके बाद रिंकू सिंह ने राणा का साथ दिया. इस बीच, दोनों ने आखिरी के कुछ ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए कई बड़े शॉट लगाए. 19वें ओवर में शार्दुल की गेंद पर राणा ने छक्का लगातार 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
20वां ओवर फेंकने आए मुस्तफिजुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो रन देकर तीन विकेट लिए, उन्होंने रिंकू (13), राणा (तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 57 रन) और वहीं, टिम साउदी (0) को आउट किया, जिससे टीम ने नौ विकेट खोकर 146 सम्मानजनक रन बनाए. अब दिल्ली को 120 गेंदों में 147 रन बनाने होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

