तमिलनाडु स्कूली छात्रों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के लिए करेगा 800 डॉक्टरों की नियुक्ति
तमिलनाडु सरकार, मनावर मनसु योजना के तहत स्कूली छात्रों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के लिए 800 डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि, इस परियोजना को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन बुधवार को लॉन्च करेंगें.