देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहे. हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा
बारिश (Photo Credits: Pixabay)

श्रीनगर, 26 जुलाई : जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहे. हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है."

मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 14.8 डिग्री और गुलमर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें: Gujarat Hooch Tragedy: गुजरात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 24 से पार

लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, लेह में 14.8 डिग्री और कारगिल में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा 21.6, बटोटे 18.2, बनिहाल 18.6 और भद्रवाह 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).