आकांक्षात्मक विकास खंडों के लिए मानक तय, यूपी सीएम ऑफिस से होगी निगरानी
विकास की दौड़ में पिछड़े 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों के चयन के बाद अब उनकी बेहतरी के लिए सेक्टरवार रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता के अनुरूप चिकित्सा एवं पोषण और शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कुल 14 विभागों के 75 इंडिकेटर तय किए गए हैं, जिनमें बेहतरी के लिए कोशिश होगी.