Asia Cup 2023 India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तिलक वर्मा को मिली जगह, संजू सैमसन बाहर
बीसीसीआई ने सोमवार को 17 सदस्यीय एशिया कप टीम की घोषणा कर दी. इस टीम में विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय सेलेक्टर्स ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया के 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.