Bihar Alliance: बिहार में गठबंधन सहयोगी होने के बावजूद कांग्रेस को नीतीश से ज्यादा भरोसा लालू पर
बिहार में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस सहित कई दल मिलकर सरकार चला रहे हों, लेकिन कांग्रेस अभी भी लालू प्रसाद को ही भरोसेमंद मानती है. हाल के दिनों में प्रदेश की सियासत में कई तस्वीर ऐसी सामने आई हैं, जिससे इस बात को बल मिलता है कि राजद और कांग्रेस नीतीश कुमार पर आंख बन्द कर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है.